चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग देश के लिए गौरवशाली : (NUJ) नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स

देहरादून। चन्द्रयान-3 में चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग पर उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने इसे देश के लिए गौरवशाली पल बताते हुए इसरों के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

यूनियन ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग से भारत ने दुनियां को दिखा दिया है कि उसकी वैज्ञानिक तकनीक और वैज्ञानिकों की प्रतिभा का दूनियां में कोई सानी नहीं है। इस ऐतिहासिक और अविस्मरणी पल को ऐतिहासिक बताते हुए यूनियन प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं संदीप पाण्डे, महासचिव सुनील मेहता, सचिव हरपाल सिंह सैनी एवं गोपालदत्त गुरूरानी, संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय एवं गिरीश सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री पुष्पेन्द्र राणा एवं हयात राम आर्य, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र भट्ट, सुनील शर्मा, जोध सिंह रावत, अरूण कुमार मोगा, स्वराजपाल, राजकुमार केसरवानी, धर्मानन्द खोलिया, सहित तमाम जिला इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव पदाधिकारियों सहित नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की अनुशांगिक इकाइयों ने भी सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment