हरिद्वार। पहाड़ी महासभा द्वारा आज भारत रत्न पं. गोविन्दबल्लभ पंत की जयंती पर शहर में एक साथ दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों और आम लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रातः पहाड़ी महासभा द्वारा सर्वप्रथम देवपुरा स्थित पंत पार्क में गोविन्दबल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। जिसके बाद तरूण हिमालय परिसर स्थित संस्था कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने रक्तदान किया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तरूण व्यास ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में पं. गोविन्द बल्लभ पंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और देशभक्ति उनमें कूट-कूट कर भरी थी और वे जीवनपर्यन्त लोक कल्याण के लिए कार्य करते रहे। संस्था के सचिव जसवंत विष्ट ने कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन में पंत जी ने अनेक कष्ट सहे, वे कई बार गिरफ्तार किये गये और कई महिनों तक अलग-अलग जेलों में रहे। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू को बचाने के लिए पुलिस की लाठियां खाई और आजीवन उस पीड़ा और कष्ट से उबर नहीं पाये।

इस अवसर पर दीपक जखमोला, एसपी चमोली, डीएन जुयान, दिनेश लखेड़ा, मयंक पोखरियाल, सरिता पुरोहित आदि उपस्थित रहे।